इंडिया में हुआ लॉन्च, सैमसंग गैलेक्सी एम40 ट्रिपल रियर कैमरे के साथ है 6जीबी रैम
सैमसंग फैन्स के लिए यह साल बेहद खास रहा है। कंपनी ने एक ओर जहां अपनी गैलेक्सी A सीरीज़ के बड़ा बदलाव करते हुए शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं वहीं दूसरी ओर स्मार्टफोन मार्केट में नई शुरूआत करते हुए गैलेक्सी एम सीरीज़ को पेश किया है। इस नई सीरीज़ के साथ ही सैमसंग ने वॉटरड्रॉप नॉच की शुरूआत भी की थी जिसमें अब तक. गैलेक्सी M10, गैलेक्सी M20 और गैलेक्सी M30 स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं। वहीं सैमसंग ने आज इसी सीरीज़ में नया डिवाईस गैलेक्सी M40 भी जोड़ दिया है। इस फोन के साथ कंपनी ने न सिर्फ बेहद शानदार स्पेसिफिकेशन्स दी है बल्कि साथ ही मीड बजट में इनफिनिटी ओ डिसप्ले को भी पेश किया है!
गैलेक्सी M40 को सैमसंग द्वारा इनफिनिटी ओ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह सैमसंग का पहला मीड रेंज वाला स्मार्टफोन है जो इस तरह की डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना है जिसके तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन की डिसप्ले पर ही उपरी बाईं ओर छोटा सा छेद दिया जाएगा और इसी होल में गैलेक्सी M40 का सेल्फी कैमरा फिट है। ऐसी डिसप्ले इससे पहले हाईएंड फ्लैगशिप गैलेक्सी एस10 सीरीज़ में ही देखने को मिली थी।
सैमसंग गैलेक्सी M40 को 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ इनफिनिटी-ओ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आउट-आफ-द-बॉक्स आधारित सैमसंग के ही यूजर इंटरफेस वन यूआई पर पेश हुआ है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करता है। वहीं बेहतर ग्राफिक्स और गेमिंग के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू दिया गया है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करता है। गैलेक्सी M40 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिंग कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए Samsung गैलेक्सी M40 में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी M40 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6जीबी की रैम के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। गैलेक्सी M40 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन अनलॉकिंग व सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी M40 में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है।
कीमत
सैमसंग गैलेक्सी M40 को कंपनी द्वारा रुपये की 19,990 कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे 18 जून से खरीदा जा सकेगा। कंपनी की ओर से गैलेक्सी एम40 को मीडनाईट ब्लू और सी वॉटर ब्लू कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है।
![]() |
| samsung m40 specification |

Comments
Post a Comment