जेवीसी ने लॉन्च किए 6 नए स्मार्ट LED TV
जेवीसी ने अपनी किफायती स्मार्ट टीवी की रेंज के तहत 6 नए LED TV की घोषणा की है। वियरा ग्रुप, भारत में जेवीसी TV की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग करता है। जेवीसी टीवी की नई रेंज 7,499 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने 24 से 39 इंच की रेंज में टीवी लॉन्च किए हैं। जेवीसी के नए टीवी बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। जेवीसी के इन स्मार्ट LED टीवी में स्मार्ट कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट ब्लूटूथ जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए हैं।
![]() |
| jvc led tv launch |
नई रेंज में जेवीसी 32N3105C काफी खास है। इस स्मार्ट एलईडी की कीमत 11,999 रुपये है। जेवीसी 32N3105C टीवी इंटेलेक्चुअल UI के साथ आता है, जो कि यूजर की दिलचस्पी को एडॉप्ट करने में सक्षम है और होम स्क्रीन पर उसी के हिसाब से कॉन्टेंट पुश करता है। इस टीवी में यूट्यूब और नेटफ्लिक्स समेत कॉन्टेंट के लिए इन-बिल्ट ऐप्लिकेशन हैं। इसके अलावा, यूजर अपनी सहूलियत के हिसाब से ऐप इंस्टॉल कर सकता है। इस टीवी का रेजॉलूशन 1366x768 पिक्सल है।
टीवी में 24 वॉट का साउंड आउटपुट, क्वॉड कोर प्रोसेसर, 1GB की रैम और 8GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। Miracast का इस्तेमाल करते हुए यह स्क्रीन कास्टिंग को भी सपॉर्ट करता है। 3 HDMI पोर्ट्स के अलावा इसमें 2 USB पोर्ट्स, इन-बिल्ट वाई-फाई और इथरनेट कनेक्टिविटी की सहूलियत दी गई है। साथ ही, इस टीवी में स्मार्ट रिमोट दिया गया है, जो कि स्मार्ट इंटरफेस पर नेविगेशन आसान बनाता है।
जेवीसी की रेंज में जेवीसी 32N380 (कीमत 9,999 रुपये), जेवीसी 24N380C (कीमत 7,499 रुपये), जेवीसी 32N385C (कीमत 11,999 रुपये), जेवीसी 39N380C (कीमत 15,999 रुपये)औरजेवीसी39N3105C (कीमत 16,999 रुपये) शामिल हैं। जेवीसी ने भारत में कई हायर स्पेसिफिकेशंस वाले टीवी लॉन्च किए हैं, जिनमें जेवीसी 43N7105C और 55N7105 टीवी शामिल हैं।

Comments
Post a Comment