Infinix Hot 7 Pro 17 जून फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा
नई दिल्ली। ट्रांसन होल्डिंग की ऑनलाइन एक्सक्लूसिव सब-ब्रांड इन्फिनिक्स का नया मार्टफोन इन्फिनिक्स हॉट 7 प्रो 17 जून से लेकर 21 जून तक फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध रहेगा। इस फोन को 9,999 रुपये में पेश किया गया था। इस फोन को आज 17 जून से Flipkart से खरीदा जा सकता है।
![]() |
| Infinix Hot 7 Pro |
आपको बता दें कि 21 जून तक इस फोन के साथ 1,000 रुपये का स्पेशल ऑफ भी दिया जाएगा। यह कोई फ्लैश सेल नहीं है तो आप इसे बिना हड़बड़ी के आराम से खरीद पाएंगे।
कंपनी का दावा है कि10,000 रुपये से कम कीमत में भारत के बाजार में इन्फिनिक्स हॉट 7 प्रो पहला स्मार्टफोन है जो 6जीबी रैम से लैस है।
इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इसे मिडनाइट ब्लैक और एक्वा ब्लू कलर विकल्प में पेश किया गया है। इस फोन को Flipkart से कई ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। यूजर्स को 21 जून तक 1,000 रुपये का स्पेशल ऑफ भी दिया जाएगा।
![]() |
| Infinix Hot 7 Pro |
फीचर्स:
यह फोन ड्यूल-सिम सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉइड 9.0 पर आधारित XOS 5.0 पर काम करता है। इसमें 6.19 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसके साथ 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन और 18.75:9 का आस्पेक्ट रेश्यो मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP के प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह की-ऑटो सीन डिटेक्शन, AI पोर्ट्रेट, AI एचडीआर, AI ब्यूटी आदि फीचर्स के सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, इसके फ्रंट पर भी ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट कैमरा में 13MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।


Comments
Post a Comment