Vivo स्मार्टफोन कंपनी Vivo Z1 Pro लॉन्च करने वाली है
Vivo स्मार्टफोन कंपनी भारतीय मार्केट में अपने स्मार्टफोन Vivo Z1 Pro को लॉन्च करने वाली है।
![]() |
| Vivo Z1 Pro |
इस फोन की कुछ इमेजेज लीक हुई हैं जिसके मुताबिक, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा, पंच होल डिस्प्ले और ग्रेडिएंट डिजाइन दिया गया है। इन सभी डिटेल्स को फोन के ऑफिशियल रेंडर में भी देखा गया है। Vivo ने हाल ही में कहा था कि Vivo Z1 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को Flipkart द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन की एक माइक्रोसाइट की झलक भी देखी गई है।
स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के अलावा 10एनएम फिनफेट प्रोसेस से बना है। यह ऑक्टा-कोर क्रायो 260 सीपीयू और एड्रेनो 616 जीपीयू से लैस है। यह 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। यह स्नैपड्रैगन एक्स15 एलटीई मॉडम के साथ आता है और 800 एमबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह एचडीआर 10 डिस्प्ले को भी सपोर्ट करेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर ही है। इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी है।
फिलहाल लॉन्च की तारीख या कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


Comments
Post a Comment